• Jai Hind! Welcome to Forum

    This forum is a dedicated platform to support our Defence Personnel and Ex-Servicemen community. Your knowledge can make a real difference.

    • Share your State's Welfare Schemes and latest news.
    • Post updated contacts for Army MCOs & Sainik Rest Houses in your city.
    • Share any useful knowledge to provide timely help to our brothers-in-arms.

Hostel facility during treatment near INHS Asvini for Ex-servicemen

Indian

Administrator
Staff member
Administrator
*महत्त्वपूर्ण सूचना*

मुंबई में पूर्व सैनिकों के लिए होस्टल की सुविधा।

मुंबई में कोलाबा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व सैनिकों के लिए नवीनतम होस्टल स्थापित किया गया है।
यह होस्टल गैरिसन बटालियन के नजदीक एवं (INHS Ashwini) नौसेना- हॉस्पिटल के सामने स्थित है।

जिन पूर्व सैनिकों को नौकरी के सिलसिले में या अन्य किसी भी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मुंबई जाने के बाद रहने की समस्या आती है, उन सभी पूर्व सैनिकों की समस्या को दूर करने के लिए यह होस्टल स्थापित किया गया है, जिसमे बहुत ही कम दरों में रहने की एवं खाने की पूरी व्यवस्था है।

सभी पूर्व सैनिकों के लिए रूम एवं डॉरमेट्री उपलब्ध है। कोई भी पूर्व सैनिक जरूरत पड़ने पर 6 महीने से लेकर 1 साल तक यहां रह सकता है। पूर्व सैनिक अपने ईलाज के लिये यदि मुंबई आता है तो वह भी रह सकता है। पूर्व सैनिक मुंबई आने से पहले नीचे दिये नंबर से संपर्क करके अपने रहने के स्थान को सुनिश्चित कर सकता है।

*आवश्यकता पड़ने पर सीधे सम्पर्क करें।*
*संपर्क नंबर :- 1800-22-4055*

*E-mail :- colveterans01@gmail.com*

*सम्पर्क पता :- वेटरन ब्रांच, मुख्यालय (महाराष्ट्र एवं गोवा एरिया), रिसेप्शन के पास, असेसे बिल्डिंग, कोलाबा, मुंबई 400 005*
`यह महत्वपूर्ण जानकारी है। इसको पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए आगे से आगे लगातार फॉरवर्ड करते रहे जिससे यह जानकारी हर पूर्व सैनिक तक पहुंच सके!`
धन्यवाद
जय हिंद !

🇮🇳 INDIAN VETERANS ORGANISATION
 
Back
Top